Haldwaniउत्तराखंड

गोरा पड़ाव डकैती की परतें खुलीं, आरोपियों से मिले नकदी और हथियार मिले

गोरा पड़ाव डकैती की परतें खुलीं, आरोपियों से मिले नकदी और हथियार मिले

Date/28/08/2026

Haldwani/ Uttarakhand prime 24×7 

हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों के डकैती के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल कार और 1.40 लाख रुपये की लूटी गई नकदी बरामद की है।

19 अगस्त की शाम 10 हथियारबंद बदमाशों ने किया शोरूम के पीछे स्थित उनके कार्यालय व गैराज में घुसकर करीब 8 लाख रुपये की नकदी, 12 मोबाइल फोन और सोने की चेन-अंगूठियां लूट ली थीं। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।ज्योग्राफिक मैप्स और जीपीएस गाइड एक्सप्लोर करना

50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम ने शुरू की तलाश-घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल करीब 50 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीमें गठित कीं। इसमें एसओजी, साइबर टीम, क्राइम विशेषज्ञ, विभिन्न थाना पुलिस, बीडीएस व डॉग स्क्वायड और क्राइम सीन विशेषज्ञों को शामिल किया गया।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू की। इससे पहले पुलिस मामले में यश सिडाना, वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू, रखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह और अफजल मलिक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button