गुलदार के हमले से ग्रामीण घायल – Uttarakhand Prime 24X7

गुलदार के हमले से ग्रामीण घायल

दिनांक/12/5/24

Pauri, uttarakhandprime 24×7

पौड़ी। मुख्यालय से सटे निसणी गांव में रविवार को गुलदार ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। ग्रामीण की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सुरेंद्र सिंह अपने मवेशियों को गांव के जंगल में चराने के लिए गए थे। इस दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। सुरेंद्र सिंह के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण द्वारा जब हल्ला किया गया तो गुलदार भाग निकला।इस दौरान गुलदार ने सुरेंद्र सिंह के शरीर व हाथों पर नाखूनों से गहरे जख्म कर दिए। ग्रामीणों की मदद से घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए लाया गया है। यहां डॉक्टरों द्वारा सुरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *