खराब मौसम के चलते ड्रोन से दवा पहंुचाने का ट्रायल फेल – Uttarakhand Prime 24X7

खराब मौसम के चलते ड्रोन से दवा पहंुचाने का ट्रायल फेल

 

ऋषिकेश/Uttarakhand Prime 24X7 ऋषिकेश एम्स से उड़ाया गया ड्रोन सोमवार को कोटद्वार से करीब 20 किलोमीटर पहले इंडस्ट्रियल एरिया में एक पेड़ पर फंस गया। खराब मौसम के चलते कोटद्वार से करीब 20 किलोमीटर पहले ही उतारा गया। बताया जा रहा है कि जोकि ड्रोन एक पेड़ पर फंस गया।

ऋषिकेश एम्स से कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए उड़ाया गया ड्रोन समय पर नहीं पहुंच पाया। बल्कि कोटद्वार भाबर के इंडस्ट्रियल एरिया में एक पेड़ पर फंस गया। 12 बजकर 50 मिनट पर दावा का पैकेट लेकर ड्रोन उड़ा था, जोकि ढाई बजे तक भी नहीं पहुंचा।

ड्रोन से दवा पहुंचाने के लिए सोमवार को किया ट्रायल फेल हो गया। ऋषिकेश एम्स से उड़ाया गया ड्रोन कोटद्वार से करीब 20 किलोमीटर पहले इंडस्ट्रियल एरिया में एक पेड़ पर फंस गया।बता दें एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने सोमवार को दोपहर 12.45 बजे ड्रोन को एम्स परिसर से कोटद्वार के लिए रवाना किया था। ड्रोन में दो किलो वजन का ब्लड कंपोनेंट भेजा गया। एम्स ऋषिकेश की ओर से सर्वप्रथम टिहरी के बोराड़ी में ड्रोन के जरिए कम समय के भीतर दवा पहुंचाने का प्रयोग किया गया था, जो सफल रहा। अगले चरण में यमकेश्वर क्षेत्र में ड्रोन से दवा भेजने का काम किया गया। जो फेल होता नजर आया। एम्स ऋषिकेश, कोटद्वार के लिए दवा नहीं बल्कि ब्लड और ब्लड कंपोनेंट भेज रहा है। जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि सोमवार को एम्स संस्थान की ओर से ड्रोन के माध्यम से बेस हास्पिटल कोटद्वार के लिए ब्लड और ब्लड कंपोनेंट भेजा गया। इसमें दो किलो वजन का ब्लड कंपोनेंट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *