दुखद

कोसी नदी में गिरी कार, एक की मौत

सोमेश्वर। अल्मोड़ा हाईवे पर भगतोला के समीप सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर कोसी नदी में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी आसपास के लोगों को सुबह लगी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहंूुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार बीती रात अल्मोडा हाईवे पर भगतोला के समीप एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सुबह जब ग्रमीणों ने नदी में कार को गिरा देखा तो हादसे का पता चल पाया। साथ ही कार से कुछ दूरी पर एक शव भी दिखाई दिया।इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक के शव को नदी से बाहर निकाला। पहचान करने पर मृतक का नाम सुरेश जोशी पुत्र परमानन्द जोशी निवासी गरूड,बागेश्वर बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button