भारी बारिश से घुत्तू देवलिंग में भारी त्रासदी – Uttarakhand Prime 24X7

भारी बारिश से घुत्तू देवलिंग में भारी त्रासदी

दिनांक/21/08/2024

Tehri/Uttarakhandprime 24×7

टिहरी। जिले में भारी बारिश से घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी त्रासदी आई है। कई जगह बादल फटने से भूस्खलन व भू-धंसाव हो गया है। घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी बारिश से गौशाला भूस्खलन की जद में आ गया। जिस कारण करीब 8 मवेशी मलबे में दब गए। वहीं 2 मवेशी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व की टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। घुत्तू देवलिंग से लगे 8 से 10 गांव में बादल फटने से जगह जगह भारी भूस्खलन और भू-धंसाव हो गया है। टिहरी में एक बार फिर भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। कई गांवों में भूस्खलन होने से संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। साथ ही लोगों की कृषि भूमि भी भूस्खलन की चपेट में आ गई है। घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी बारिश से गौशाला भूस्खलन की जद में आ गया। जिस कारण करीब 8 मवेशी मलबे में दब गए। वहीं 2 मवेशी घायल हुए हैं। घुत्तू देवलिंग से लगे 8 से 10 गांव में बादल फटने से जगह-जगह भारी भूस्खलन और भू-धंसाव हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *