Dehradunउत्तराखंडक्राइम

कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर दून के प्रतिष्ठित विद्यालय की पूर्व अध्यापिका व उसके पति के साथ आई दून पुलिस की गिरफ्त में

दिनांक/12/3/24

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर दून के प्रतिष्ठित विद्यालय की पूर्व अध्यापिका व उसके पति दून पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

अभियुक्तों के कब्जे से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन तथा 63500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बड़ी पार्टियों में कोकिन सप्लाई करने के साथ-साथ शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को टारगेट किया जाता था। विदेशी महिला तस्कर दिल्ली से कोकिन लाकर स्थानीय पैडलरों को सप्लाई करती थी। पूर्व अध्यापिका द्वारा अपने पति के साथ कॉलेज एंव अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत छात्रों के साथ-साथ बडी पार्टियों में कमीशन लेकर मादक पदार्थ सप्लाई किये जाते थे। पूर्व में भी राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के तीन सदस्यों को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान थाना राजपुर पुलिस द्वारा पेसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग के एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला व उसके पति को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनकी तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई, अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। थाना राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 03 नशा तस्करों (1) सरोवर कुमार (2) तनिष्क (3) प्रिंस राज को 3.30 ग्राम अवैध कोकिन तथा 38.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, उसके द्वारा डिमाण्ड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सों में अपने एजेण्टों व पैडलरों को सप्लाई किया जाता है, देहरादून में भी अभियुक्ता डिमाण्ड पर अभियुक्त सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आयी थी।

गिरफ्तार अन्य अभियुक्त सारथी साहनी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हेड है तथा दिल्ली व अन्य जगहो से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है, जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका थीं, के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थो की सप्लाई करवाता है, चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिये कोई उन पर आसानी से शक नही करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button