करबारी ग्रांट में जरूरतमंद बच्चों के लिए आगे आया कमलागिरी फाउंडेशन – Uttarakhand Prime 24X7

करबारी ग्रांट में जरूरतमंद बच्चों के लिए आगे आया कमलागिरी फाउंडेशन

Date/15/02/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। गरीब एवं असहाय विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कमलागिरी फाउंडेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में संस्था द्वारा ग्राम पंचायत करबारी ग्रांट को औपचारिक प्रस्ताव प्रेषित किया गया था, जिस पर ग्राम प्रधान की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने बताया कि क्षेत्र में अनेक ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जो आर्थिक अभाव के कारण नियमित ट्यूशन या अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी शैक्षणिक प्रगति प्रभावित हो रही है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कमलागिरी फाउंडेशन द्वारा कक्षा 1 से 9 तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क ट्यूशन कक्षाओं का संचालन 16 फरवरी (सोमवार) से प्रस्तावित किया गया है। यह कक्षाएं करबारी ग्रांट के बहुउद्देशीय भवन में संचालित की जाएंगी, जिनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। संस्था के सदस्य सचिन पाण्डेय ने बताया कि इस पहल से जरूरतमंद व गरीब बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कमलागिरी फाउंडेशन ने क्षेत्रवासियों, अभिभावकों एवं समाजसेवियों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी प्रयास में सहयोग प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *