Dehradunउत्तराखंड

ऑक्सफोर्ड यूनियन में भारत के मुख्य न्यायाधीश को ‘होलिस्टिक वर्ल्ड अवॉर्ड फॉर लॉ एंड जस्टिस’ से सम्मानित किया गया

ऑक्सफोर्ड यूनियन में भारत के मुख्य न्यायाधीश को ‘होलिस्टिक वर्ल्ड अवॉर्ड फॉर लॉ एंड जस्टिस’ से सम्मानित किया गया

Date/13/06/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। न्याय, ज्ञान और मानवता के मूल्यों को समर्पित एक गरिमामय समारोह में होलिस्टिक वर्ल्ड फाउंडेशन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को प्रतिष्ठित “होलिस्टिक वर्ल्ड अवॉर्ड फॉर लॉ एंड जस्टिस” से सम्मानित किया। यह सम्मान विश्वविख्यात ऑक्सफोर्ड यूनियन, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान प्रदान किया गया। यह सम्मान होलिस्टिक वर्ल्ड फाउंडेशन के संस्थापक रमेश अरोड़ा द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में विधि, शिक्षा, सामाजिक सेवा तथा सार्वजनिक जीवन से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। यह अवसर न्यायपालिका की उस महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है, जो संविधान की रक्षा, विधि के शासन को सुदृढ़ करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित रखने में निभाई जाती है।

फाउंडेशन के अनुसार यह सम्मान न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विधि और न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता तथा न्यायिक उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देता है। उनका दीर्घ और गौरवपूर्ण न्यायिक जीवन अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों और जनहितकारी दृष्टिकोणों से परिपूर्ण रहा है, जिसने न्यायपालिका में जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत किया है। समारोह को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यावसायिक उपलब्धियों की स्वीकृति नहीं है, बल्कि उन उच्च आदर्शोंकृनिष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और मानवीय गरिमाकृका अभिनंदन है, जिनका न्यायमूर्ति सूर्यकांत अपने सार्वजनिक जीवन में निरंतर पालन करते रहे हैं। ऑक्सफोर्ड यूनियन जैसे ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित मंच पर आयोजित यह समारोह विशेष महत्व रखता है। यह स्थान सदियों से बौद्धिक विमर्श, नेतृत्व और वैश्विक विचारों के आदान-प्रदान का केंद्र रहा है। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर भारत के मुख्य न्यायाधीश का सम्मानित होना न केवल भारतीय न्यायपालिका के लिए गौरव का विषय है, बल्कि विश्व स्तर पर भारत की न्यायिक परंपरा और संवैधानिक मूल्यों की प्रतिष्ठा का भी प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button