Dehradunउत्तराखंड

एसआईआर प्रक्रिया के द्वितीय चरण से पूर्व अधिकारियों को परिवार रजिस्टर सौंपने की मांग की

एसआईआर प्रक्रिया के द्वितीय चरण से पूर्व अधिकारियों को परिवार रजिस्टर सौंपने की मांग की

Date/30/07/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड से एसआईआर प्रक्रिया के द्वितीय चरण से पूर्व सम्बन्धित अधिकारियों को परिवार रजिस्टर सौंपने की मांग की है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड को लिखे पत्र में प्रीतम सिंह ने कहा है कि राज्य में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के द्वितीय चरण की प्रक्रिया दिनंाक 3 अगस्त 2026 से प्रारम्भ की जानी है। इस प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची के सत्यापन एवं पात्र मतदाताओं के नामों के सही परीक्षण हेतु परिवार रजिस्टर एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आधारभूत अभिलेख है। यदि बूथ स्तर के अधिकारियों को परिवार रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो मतदाताओं के सत्यापन में कठिनाई उत्पन्न होने की संभावना रहेगी। इससे पात्र मतदाताओं के नाम छूटने अथवा अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल रहने जैसी त्रुटियाँ हो सकती हैं, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता प्रभावित होगी।

प्रीतम सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में उनके द्वारा आज दिनंाक 30 जुलाई 2026 एवं इससे पूर्व में भी मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून से दूरभाष पर वार्ता कर अनुरोध किया गया, इसके बावजूद परिवार रजिस्टर नहीं दिये गये हैं। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग करते हुए कहा कि एसआईआर के द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारम्भ करने से पूर्व राज्य के सभी संबंधित बूथ स्तर के अधिकारियों को अद्यतन परिवार रजिस्टर उपलब्ध कराये जांय, ताकि मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके तथा किसी भी पात्र मतदाता को अपने मताधिकार से वंचित न होना पड़े। उन्होंने निर्वाचन आयोग से आशा व्यक्त की है कि जनहित एवं निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता को दृष्टिगत रखते हुए इस विषय में निर्वाचन आयोग द्वारा शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button