
Date/17/04/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। एचएमडी ने आज राघव जुयाल के साथ रोमांचक साझेदारी की घोषणा की। राघव जाने-माने कलाकार (ऑल-राउंड एंटरटेनर) हैं, जो बड़े पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कला के अंदाज़ को निरंतर नया स्वरूप प्रदान कर रहे हैं।
राघव ने नए दौर के अखिल भारतीय स्तर के स्टार के तौर पर, मामूली कलाकार से सांस्कृतिक नायक (कल्चरल आइकॉन) का सफर तय किया है। उनकी यह पहचान उनके बेबाक और लीक से हटकर फैसलों की वजह से बनी है, जो युवा (जेन ज़ी और मिलेनियल) दर्शकों के साथ मज़बूती से जुड़ते हैं। अपनी प्रामाणिक पहचान के साथ लोगों से जुड़ने वाले व्यक्तित्व के लिए मशहूर राघव ने युवाओं के साथ मज़बूत जुड़ाव बनाया है। उनका अनोखा अंदाज़, हाज़िरजवाबी और अपनी अलग पहचान, उस पीढ़ी की सोच को दर्शाती है जो खुद को अपने वास्तविक रूप में पेश करने और मौलिकता को महत्व देती है।
यह गठजोड़ एचएमडी के बेबाक नए अवतार का संकेत है, जो मनोरंजन की दुनिया में राघव के अपने अनूठे अंदाज़ का प्रतिबिंब है। डांस, टेलीविज़न, ओटीटी और मेनस्ट्रीम सिनेमा में सरलता से काम करने से लेकर लीक से हटकर किरदारों के ज़रिए अपनी अलग पहचान बनाने तक, राघव लगातार आगे बढ़ने की उस भावना के प्रतीक हैं जो एचएमडी के उस दृष्टिकोण से मेल खाती है। कंपनी इस दृष्टिकोण के तहत नवीनतम टेक्नोलॉजी के ज़रिए और किफायती कीमत पर स्मार्टफोन नवोन्मेष को नए सिरे से परिभाषित करना चाहती है। उनका सहज, प्रमाणिक अंदाज़ और बहुमुखी रचनात्मक प्रतिभा उन्हें ऐसे ब्रांड के लिए उपयुक्त विकल्प के रूप में पेश करती है, जो सभी के लिए सुलभ और मानव-केंद्रित नवोन्मेष को बढ़ावा देता है। राघव इस ब्रांड की बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज़ के ब्रांड एंबेसडर बने हैं। वे ओओएच बिलबोर्ड, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया पर डिजिटल अभियान, वीडियो प्लेटफॉर्म और इन्फ्लुएंसर नेटवर्क पर अभियान की अगुवाई करेंगे, और हर जगह अपनी खास ऊर्जा और अंदाज़ का जादू बिखेरेंगे। एचएमडी इंडिया, एपीएसी और एएनज़ेड के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी, रवि कुंवर ने हाल ही में हुई इस नई साझेदारी के बारे में कहा, “हम अपनी वृद्धि के अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में राघव के साथ यह साझेदारी एचएमडी की नए सिरे से खुद को गढ़ने के साहस के सफर को दर्शाने की दिशा में निर्णायक कदम है। राघव जुयाल उस क्रांतिकारी भावना, प्रामाणिकता और रचनात्मक ऊर्जा के प्रतीक हैं जो हमारे ब्रांड का आधार है और युवा उन्हें पसंद करते हैं, जो अपनी पहचान, जुड़ाव और आत्म-अभिव्यक्ति को महत्व देते हैं।




