बिजली की तारों से टकराकर जमीन पर गिरा हेलीकॉप्टर, सभी यात्री सुरक्षित – Uttarakhand Prime 24X7

बिजली की तारों से टकराकर जमीन पर गिरा हेलीकॉप्टर, सभी यात्री सुरक्षित

Date/20/05/2026

New Tehri/ Uttarakhand prime 24×7 

नई टिहरी। बुधवार सुबह टिहरी जनपद में मां सुरकंडा देवी मंदिर के चरणों में बसे सकलाना क्षेत्र के नौगांव में एक हेलीकॉप्टर बिजली की तारों से टकराकर जमीन पर आ गिरा। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। लेकिन सबसे बड़ा चमत्कार यह रहा कि हेलीकॉप्टर में सवार पायलट सहित सभी सात लोग सुरक्षित रहे।

हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आने से हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से को क्षति पहुंची।

पायलट ने खेतों में आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन हेलीकॉप्टर तारों में फंसकर खेत में गिर गया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सड़क मार्ग से देहरादून भेजा गया है। वहीं, प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोग इसे मां सुरकंडा देवी की कृपा और चमत्कार मान रहे हैं। सकलाना क्षेत्र में घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *