एचआरडीए के सहायक अभियंता का व्यापारियों ने फूंका पुतला – Uttarakhand Prime 24X7

एचआरडीए के सहायक अभियंता का व्यापारियों ने फूंका पुतला

हरिद्वार। कनखल नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्राधिकरण के क्षेत्र सहायक अभियंता पंकज पाठक का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारी बेवजह क्षेत्र की जनता को परेशान कर रहे हैं कनखल नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने कहा कि एचआरडीए के भ्रष्ट सहायक अभियंता पंकज पाठक द्वारा जनपद में भूमाफियाओं से मिलीभगत करके अवैध कालोनियों व आवासीय क्षेत्रों में व्यवसायिक निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं।उक्त अधिकारी की भ्रष्ट कार्यशैली की वजह से प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने के साथ ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा हैं। एचआरडीए में एई पद पर कार्यरत पंकज पाठक अवैध निर्माणों में अपने वीसी व सचिव का नाम लेकर लोगों से पैसा उगाही कर रहे हैं। हरिद्वार की जनता उक्त एई भ्रष्ट कार्यशैली से त्रस्त हैं। और एचआरडीए के अधिकारी उक्त एई के खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं कर रहे हैं। बुलाडे निवासी जमना टाकीज ने भी उक्त एई ने पैसे की डिमाण्ड की थी। भवन पर उक्त एई ने अन्य व्यक्ति से पैसा लेकर कब्जा करा दिया हैं। महिला अपनी शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन विभाग द्वारा आरोपी एई से ही जांच कराकर मामले को दबा दिया गया। श्यामपुर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र तथा कुसुम विहार कालोनी जगजीतपुर कनखल में सील कालोनी में सांठ-गांठ से मानचित्र स्वीकृत कर उक्त एई भ्रष्टाचार का नंगा नाच अधिकारियों की नाक के नीचे खेला जा रहा हैं और यह एक या दो मामले नहीं हैं ऐसे शहर और देहात में दर्जनों मामले हैं। उक्त अधिकारी अवैध निर्माणों में भूमाफियाओं के साथ संलिप्तता भी रखता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *