एक बार फिर से देहरादून की फिजाओं मैं जहर घोलने की कोशिश – Uttarakhand Prime 24X7

एक बार फिर से देहरादून की फिजाओं मैं जहर घोलने की कोशिश

 

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7

दिनांक 19/08/23 को समय करीब 20:30 बजे रात्री गुरु कृपा होटल के सामंने यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लडाई झगडे की सूचना पर उ0नि0 विवेक भण्डारी मय फ़ोर्स के मौके पर पहुँचे तो गुरुकृपा होटल के सामने कुछ लोगो के मध्य झगडा हो रहा था, जिन्हे मौके पर हल्का बल प्रयोग कर तितर बितर किया गया तथा चोटिल व्यक्तियो को उपचार हेतु उपजिला स्वास्थय केन्द्र विकासनगर मे लाया गया परंतु झगड़े में शामिल एक पक्ष के व्यक्तियों 1- प्रेम चौधरी पुत्र स्व. शिव शकर चौधरी 02- राहुल चौहान पुत्र अर्जुन सिह चौहान 03- राहुल पुत्र राकेश 4- रविन्द्र , 5- सुर्या निवासी ग्राम टेपोऊ ,6-अकित ,7-सोनू, पता अज्ञात ,8-मुकेश चौहान,9-मनोज पाण्डे ,10-अर्श शर्मा ,11-अनिल तोमर पता अज्ञात व अन्य 40-50 लोगो द्वारा उग्र होकर नारेबाजी करते हुये उपजिला स्वास्थय केन्द्र विकासनगर से 28 फुटा रोड पर आकर दूसरे पक्ष में शामिल शदाकत तथा खालीद के घरो मे पत्थर फेंके गये तथा घर के गेट को क्षतिग्रस्त करते हुए यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम कर उत्तेजित होकर नारे बाजी शुरु कर दी गयी, जिस कारण आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ में शामिल कुछ लोगो द्वारा उग्र होकर सड़क के किनारे लगी ठेलीयो को भी नुकसान पहुँचाया गया, जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर बितर किया गया तथा ठेली पलटने व राष्ट्रीय राज मार्ग को जाम करने वाले मे से 03 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लेकर कोतवाली विकासनगर में उ0नि0 विवेक भंडारी की तहरीर पर धारा 34/147/341/323/427 भादवि व 7 C.R.L.A. ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना व0उ0नि0 भुवन चन्द पुजारी द्वारा की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त गणो को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त गणो के नाम:-*

 

01- प्रेम चौधरी पुत्र स्व0 शिव शंकर चौधरी निवासी सैय्यद रोड़ विकास नगर एनफिल्ड स्कूल के पास विकासनगर मूल पता राजेन्द्र पार्क 188/216 सेक्टर 105 गुरु ग्राम हरियाणा उम्र 35 वर्ष

02- राहुल चौहान पुत्र अर्जुन सिह चौहान निवासी लाईन जीवनगढ़ विकासनगर उम्र 26 वर्ष

03- राहुल पुत्र राकेश निवासी लखवाड़ कालोनी डाकपत्थर विकासनगर देहरादून उम्र 24 वर्ष।

 

*घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग तहरीर दी गई है, जिस पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *