Dehradunउत्तराखंडक्राइम

राजपुर रोड में फायरिंग करने वाले दो युवकों को थाना राजपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

राजपुर रोड में फायरिंग करने वाले दो युवकों को थाना राजपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

 

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7

दिनांक 21 अगस्त 2023 को वादी आकाश गौड़ पुत्र स्व0 देवराज गौड़ द्वारा थाना राजपुर में तहरीर प्रस्तुत की गई कि 20-21 अगस्त की रात्रि गौरव चौहान व कुंवरपाल के द्वारा उसे धमकाया गया तथा हवा में फायर किया गया। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में तत्काल अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 241/2023 धारा 506 भारतीय दंड संहिता व 25 /30 आयुध अधिनियम बनाम गौरव चौहान आदि पंजीकृत किया गया।*

*घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।*

*निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी मसूरी महोदय के पर्यवेक्षण में थाना राजपुर पुलिस द्वारा घटना में सलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, व उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद किए गए।*

 

*नाम पता अभियुक्तगण*

 

1. गौरव चौहान पुत्र अनिल कुमार निवासी शिप्रा विहार राजपुर

2. कुंवरपाल सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी ईस्ट पटेलनगर देहरादून

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button