उपचार के दौरान गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत – Uttarakhand Prime 24X7

उपचार के दौरान गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

दिनांक/12/01/2024

Nanital , Uttarakhand prime 24×7 

नैनीताल। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली में ं गर्भवती महिला के डिलीवरी के लिए परिवार वालों ने एक झोला छाप महिला डॉक्टर से मिलकर महिला का ऑपरेशन कर दिया। वही मामला खराब होने पर आनन फानन में परिवार वाले महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां महिला की मौत हुई है। फिलहाल पूरे मामले में परिवार वाले कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मामला संदिग्ध होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि 38 वर्षीय एक महिला के परिवार वाले उसको अस्पताल में लाए हैं। जिसका डिलीवरी के लिए ऑपरेशन किया गया है और उसकी आंते और बच्चेदानी बाहर निकली हुई है। अस्पताल द्वारा महिला का इलाज किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। मामले में पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है की परिजनों से पूछताछ की गई है लेकिन परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मामले में परिजन किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं करवा रहे हैं। पोस्टमार्टम के आधार पर पूरे मामले की पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि झोलाछाप महिला डॉक्टर से भी पूछताछ की जा रही है। परिवार वाले भी पूरे मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *