Rishikeshउत्तराखंडक्राइम

अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहा एक अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्त के पास से 10 पेटी अंग्रेजी शराब तथा तस्करी मे प्रयुक्त सेंट्रो कार बरामद

Rishikesh, Uttrakhandprime24x7

ऋषिकेश। आज दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवाही करते हुए श्यामपुर फाटक के पास सेंट्रो कार नंबर UK07Y3779 से अवैध रूप से शराब की तस्करी करते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास से अलग-अलग ब्रांड की 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

*नाम पता अभियुक्त*

 

पारस ठाकुर पुत्र दिनेश ठाकुर नि0 ईदगाह प्रकाश नगर, थाना कैंट जनपद देहरादून, उम्र 33 वर्ष

 

*बरामदगी*

1- कुल 10 पेटी अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न ब्रांड

2- सेंट्रो कार रजिस्ट्रेशन नंबर

UK07Y3779

 

*पुलिस टीम*

1-उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी श्यामपुर

2-हेड कांस्टेबल अमित राणा

3-कांस्टेबल शशिकांत

4-कॉन्स्टेबल विजेंद्र पुंडीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button