अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी सफलता – Uttarakhand Prime 24X7

अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी सफलता

दिनांक 30/05/2024

Dehradun/Uttrakhandprime 24X7 

 

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध चलाया जा रहा है अभियान

ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विज़न को सार्थक सिद्ध करने तथा अवैध नशा तस्करी में लिप्त अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में वृहद अभियान चलाते हेतु अवैध नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं।

 

उक्त निर्गत निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है: 

 

देहरादून की कोतवाली ऋषिकेश मैं निर्गत निर्देशों के क्रम में थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 29/05/2024 को मानव चेतना केन्द्र के पास हरिद्वार रोड ऋषिकेश से *एक अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ 01 किलो 620 ग्राम अवैध गांजा मय वाहन संख्या: यू0के0-14-एफ-5283 स्कूटी* सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

बरामदगी:

01 किलो 620 ग्राम अवैध गांजा मय वाहन: यूू0के0-14-एफ-5283 स्कूटी

 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

रामअवतार उर्फ पंजाबी पुत्र स्व0 श्री महेश्वर सैनी निवासी गली न0- 10 गुज्जर प्लाट गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून उम्र 47 वर्ष

 

पुलिस टीम

(1) उ0नि0 ज्योति प्रसाद उनियाल कोतवाली ऋषिकेश

(2) कानि0 787 दिनेश महर

(3) कानि0 606 कुलदीप सिह

(4) कानि0 714 विकास कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *