Haldwaniउत्तराखंड

अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारी जिंदा जले

अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारी जिंदा जले

Date/06/06/2026

Haldwani/Uttarakhand prime 24×7 

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में भीषण आग लग गई। अग्निकांड के दौरान स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। बीती देर रात तक मौके पर दमकल और पुलिस फोर्स तैनात रही। मौके पर पहंुची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी क्षेत्र में अमेजन का स्टोर है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे स्टोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास ही सटे ब्लिंकिट स्टोर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर दमकल के साथ ही एसपी सिटी मनोज कत्याल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शटर तोड़कर किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक स्टोर पूरी तरह जल गया था।वहां सो रहे दो कर्मचारियों की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई। उनकी पहचान गौलापार निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के तौर पर की जा रही है। पुलिस ने उनके परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। मृतकों के शव एसटीएच भेज दिए गए हैं।अग्निकांड में स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्टोर में चार्जिंग में लगी स्कूटी और वहां खड़ा टेंपो भी जल गया। बताया गया कि हादसे के दौरान स्टोर बंद था और कर्मचारी भीतर मौजूद थे। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आग लगने की सूचना पर मिलने पर तत्काल दमकल टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। दो कर्मचारियों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button