
Haridwar/Uttarakhand Prime 24×7
अमित कुमार दानी को उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन का एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया

हरिद्वार, 9 नवम्बर — आचार्यकुलम के एच.ओ.डी. श्री अमित कुमार दानी को उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड का एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया।
यह नियुक्ति भारतीय शिक्षा बोर्ड के प्रथम राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रदान की गई। इस अवसर पर पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज, डॉ. एन.पी. सिंह, चेयरमैन, भारतीय शिक्षा बोर्ड तथा डॉ. रितंभरा जी, वाइस चेयरपर्सन, आचार्यकुलम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
डॉ. डी.के. सिंह, अध्यक्ष, उत्तराखंड हैंडबॉल एसोसिएशन ने श्री अमित कुमार दानी को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।




