
Date/22/09/2026
Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। सर्वे ऑफ इंडिया के मैदान में मसूरी ब्वॉयज समिति के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ओपन वर्ग में सुंदरवाला देहरादून व मासटर्स में यूके मास्टर्स ने जीता। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने खिलाड़ियों का परिचय लिया व उसके बाद मुकाबले शुरू हुए। प्रतियोगिता को दो वर्गो में आयोजित किया गया 40$ एवं ओपन वर्ग। ओपन वर्ग का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला भट्टा बनाम चूसेन एफसी के बीच खेला गया जिसमें कि भट्टा ने चूसेन एफसी को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मसूरी ब्वॉयज बी बनाम रेड टाइगर्स के बीच खेला गया जिसमें कि मसूरी ब्वॉयज ने रेड टाइगर्स को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल फाइनल में प्रवेश किया। तीसरा सेमीफाइनल मुकाबला मसूरी ब्वॉयज ए बनाम मैड्रिड के बीच खेला गया जिसमें कि मसूरी ब्वॉयज ए ने मैड्रिड को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चैथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुन्दरवाला बनाम अडाने ब्वॉयज के बीच खेला गया जिसमें कि सुन्दरवाला ने अड़ाने ब्वॉयज को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया किया। वहीं पहला सेमीफाइनल मुकाबला भट्टा बनाम मसूरी ब्वॉयज बी के बीच खेला गया जिसमें कि जिसमे की भट्टा ने मसूरी ब्वॉयज को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सुन्दरवाला बनाम मसूरी ब्वॉयज ए के बीच खेला गया जिसमें कि सुन्दरवाला ने मसूरी ब्वॉयज को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला भट्टा बनाम सुन्दरवाला के बीच खेला गया गया जिसमें कि पेनाल्टी शूटआउट में सुंदरवाला देहरादून ने 3-2 से हराकर फाइनल अपने नाम किया। 40 वर्ष सेे अधिक आयुवर्ग का फाइनल मुकाबला यूके मास्टर्स बनाम दून लीजेंड्स के बीच खेला गया जिसमें कि यूके मास्टर्स ने दून लीजेंड्स को 1-0 से हराकर 40 वर्ष से उपर की टॉफी अपने नाम की। इस वर्ग में विजेता टीम को ट्रॉफी व 11000 रूपये कैश प्राइज, उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 6000 कैश प्राइज दिया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रतियोगिता में विजय राई यूके मास्टर्स, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर प्रतियोगिता में हनुमंत सिंह दून लीजेंड्स को दिया गया। ओपन वर्ग में प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार फैंटम सुन्दरवाला, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर अभिषेक मसूरी ब्वॉयज को दिया गया सभी पुरस्कार मुख्य अतिथियों द्वारा दिया गया। निर्णायक की भूमिका में परविंदर रावत, प्रिंस, नरेंद्र कठैत, राजेश राणा ,नीरज सिंह, शाहरुख आदि ने निभाई। मंच संचालन अनिल सिंह अन्नू ने किया। इस मौके पर शैलेंद्र बिष्ट ,सुशील अग्रवाल, नरेंद्र कठैत, अनिल, सुरेंद्र नेगी, समिति के सदस्य संदीप सिंह, मनोज रावत, बीरी कंडारी, तेजपाल रावत मोंटू, प्रशांत रावत, नरेश पंवार, आदित्य, धन्नी, अभय, नवीन, मनदीप, पवन, सौरभ केरवान, मनवीर बर्त्वाल, राहुल कठैत, राहुल रांगड, मनोज थापा नींबू, आदि उपस्थित रहे।




