SSP Dehradun – Page 14 – Uttarakhand Prime 24X7

नशे की लत ने बनाया चोर

  1. दिनांक – 27/02/2024

Dehradun/Uttarakhandprime24x7 

 

नशे का सुरूर बनाने के लिये रखा अपराध से वास्ता, दून पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर दिखाया जेल का रास्ता।

 

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा।

 

02 शातिर वाहन चोर चढे दून पुलिस के हत्थे

 

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 02 चौ-पहिया वाहन बरामद 

गिरफ्तार दोनो अभियुक्त हैं नशे के आदी, नशे की पूर्ति के लिये दिया था वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम।

 

देहरादून की कोतवाली डालनवाला मैं दिनांक 26-02-24 को वादी श्री अमित कालखण्डे पुत्र श्री राम कुमार निवासी- 30/1 सुभाष रोड देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक: 25-02-24 की रात्रि अज्ञात चोरी द्वारा उनके घर के बाहर खडी उनकी मारुति 800 कार संख्या: यू0ए0-07-डी-3678 को चोरी कर लिया है। लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0 -48/24 धारा: 379 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

वाहन चोरी की घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर कोतवाली डालनवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

 

गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर सत्यापन की कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्तों (1) सागर थापा पुत्र राजू थापा तथा (2) राजन चौहान पुत्र अतर सिंह चौहान को डालनवाला क्षेत्र से चोरी की गयी मारुति 800 कार संख्या यू0ए0-07-डी-3678 के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी हैं तथा उक्त नशे की पूर्ति के लिये उनके द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, अभियुक्तों द्वारा दिनंाक: 24-02-24 की रात्रि राजपुर क्षेत्र से भी एक वैगन आर कार चोरी करने की बात बताई गई, जिसके विषय में थाना राजपुर से जानकारी करने पर उक्त चोरी की घटना के समबन्ध में पूर्व में मु0अ0सं0- 52/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत होना ज्ञात हुआ। उक्त वाहन को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर डालनवाला क्षेत्र से बरामद किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

 

1- सागर थापा पुत्र राजू थापा निवासी- किराए का मकान रिस्पनापुल के पास, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष,

2- राजन चौहान पुत्र अतर सिंह चैहान निवासी- 94 डेरा पब्लिक इंटर कालेज के पास, बंजारावाला, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष।

 

*अभियुक्तगणों से बरामदगी का विवरण*

 

1- मारुति 800 कार संख्या यू0ए0-07-डी-3678

2- वैगन आर कार नंबर यू0के0-07-डीवाई-3194 ग्रे कलर

 

*आपराधिक इतिहास*

 

1- मु0अ0सं0 -48/24 धारा: 379 भादवि, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

2- मु0अ0सं0- 52/2024 धारा 379 भादवि, थाना राजपुर, देहरादून

 

*पुलिस टीम :-

 

1- उ0नि0 ओमप्रकाश, चौकी प्रभारी करनपुर

2- हे0का0 259 मांगेराम,

3- हे0का0 421 उमेश कुमार,

4- का0 343 अनिल पयाल,

03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

दिनांक – 19/02/2024 Dehradun/Uttarakhandprime 24X7   *दून पुलिस की गूगली से फिर बोल्ड हुए अपराधी* *अभियुक्तों…

अलग- अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की 04 अलग – अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया अनावरण

दिनाँक- 18/02/2024 Dehradun/Uttarakhandprime 24X7    *घटनाओं को अंजाम देने वाले 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार* *गिरफ्तार…

चुनाव के दृष्टिगत नशा तस्करों पर पुलिस की पैनी नज़र, बनाई गयी है कुंडलिया, सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

दिनांक: 18-02-2024 Dehradun/Uttarakhandprime 24X7 जनपद के सभी हिस्ट्रीशीटरो की गतिविधियों पर पुलिस की सख्त नज़र, 51…

एसएसपी देहरादून द्वारा माह जनवरी में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 52 पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

दिनांक: 18-02-24 Dehradun/Uttarakhandprime24x7   *अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए अन्य कर्मचारियों को…

नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

दिनांक – 15/02/2024 Dehradun/Uttarakhandprime 24X7  देहरादून की कोतवाली ऋषिकेश मैं दिनांक: 17-01-24 को वादी द्वारा कोतवाली…

38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दिनांक 14/02/2024 Dehradun/Uttarakhandprime 24X7  देहरादून मैं आज दिनांक 14/02/2024 को थाना मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई…

जीवन का भय दिखा कर रंगदारी माँगने वाले पूर्व तड़ीपार वांछित अभियुक्त को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक – 15/02/2024 Dehradun/Uttarakhand Prime 24×7   *वर्ष 2023 में अभियुक्त को थाना नेहरू कालोनी से…

दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल

दिनांक – 09/02/2024 Dehradun/uttarakhandprime 24X7    *मृतक युवक के दोस्तो ने ही दिया था घटना को…

हल्द्वानी में हुई घटना के बाद दून पुलिस एलर्ट मोड पर

दिनांक: 09-02-2024 Dehradun/uttarakhandprime 24X7  लाठी व हेलमट के साथ 24 घंटे तैयारी की दशा में रहने…