
Date 23/04/26
Dehradun/Uttarakhand Prime 24×7
उत्तराखंड में नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले नर्सिंगकर्मियों का आंदोलन लगातार जारी है। आज धरने का 140वां दिन है, जबकि आमरण अनशन पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है। नर्सिंगकर्मी अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है।
अनशन पर बैठी नर्सिंगकर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा—
“जब तक शरीर में जान है, हम अपना अनशन खत्म नहीं करेंगे।”
आमरण अनशन पर बैठे नर्सिंगकर्मियों का विवरण:
1- स्तुति सती (प्रदेश प्रवक्ता)
पति: संदीप सती
आयु: 38 वर्ष
निवास: नेहरू ग्राम
अनशन का पांचवां दिन
2-विमला
पिता: जगदीश चंद
आयु: 34 वर्ष
निवास: पिथौरागढ़
अनशन का चौथा दिन
3-शिरा बंधानी
पति: मनमोहन बंधानी
आयु: 40 वर्ष
निवास: ग्राम नकोट, टिहरी गढ़वाल
अनशन का तीसरा दिन
4-राजेश कुमार शर्मा
पिता: सोबत शर्मा
आयु: 36 वर्ष
निवास: भानियावाला
अनशन का दूसरा दिन
5-कविता पुंडीर
पति: सुनील सिंह चौहान
आयु: 33 वर्ष
निवास: मीरा नगर, ऋषिकेश
अनशन का पहला दिन
नर्सिंगकर्मियों की मुख्य मांग वर्षवार भर्ती को लागू करने की है। उनका आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे योग्य नर्सिंग अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार द्वारा ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना और आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जा सकता है।




