Date- 17/09/2026
Dehradun/ Uttarakhand Prime 24×7
🪔🌺 माँ गंगा के सानिध्य में जला “आशीर्वाद का दिया” 🌺🪔(डॉ ०सुश्री स्वराज विद्वान प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा)
सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को समर्पित एक भावपूर्ण संध्या…
आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं करोड़ों देशवासियों के प्रेरणास्रोत माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम के अंतर्गत ऋषिकेश जनपद प्रभारी के रूप में पवित्र त्रिवेणी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ गंगा की पावन धारा के साक्षी में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर आदरणीय मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात सामूहिक रूप से माँ गंगा की आरती में सम्मिलित होकर देश की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🪔 यह दीप केवल एक दीप नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की शुभकामनाओं, आशीर्वाद और विश्वास की ज्योति है।
जिस प्रकार माँ गंगा अनवरत बहकर जन-जन को जीवन देती हैं, उसी प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जीवन भी राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को समर्पित है।
आज त्रिवेणी घाट पर उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं और आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। 🙏
इस अवसर पर ऋषिकेश जनपद के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र तड़ियाल जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी, महापौर श्री सम्भू प्रसाद पासवान जी, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष श्री मनोज ध्यानी जी, भाजपा नेता श्री कपिल गुप्ता जी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री अविनाश भारद्वाज जी सहित जनपद एवं मंडलों के सभी सम्मानित पदाधिकारी, महिला मोर्चा की बहनें तथा बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
🌺 माँ गंगा की पावन धरती से यही प्रार्थना है—
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अटूट ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे इसी प्रकार माँ भारती की सेवा करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देते रहें।
🙏 आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🙏
डॉ० सुश्री स्वराज विद्वान
प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा उत्तराखंड
पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार
प्रभारी, ऋषिकेश जनपद भाजपा