
Date 23/08/26
Rishikesh/Uttarakhand Prime 24×7
Rishikesh भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी मे जिलों के प्रभारियों की घोषणा के पश्चात आध्यात्मिक एवं राजनीतिक रूप महत्वपूर्ण ऋषिकेश जिले के प्रभारी के रूप मे तेजतर्रार युवा नेत्री डॉ स्वराज विद्वान की ताज़पोषी हुई है
डॉ विद्वान इससे पहले देहरादून ग्रामीण की प्रभारी थी इससे पूर्व मे डॉ विद्वान राष्ट्रीय अनुसूचित जाती आयोग भारत सरकार की सदस्य रह चुकी है इसीलिए उनके नेतृत्व क्षमता एवं अनुभव को देखते हुए उन्हें ऋषिकेश की जिम्मेदारी दीं गयी है ज़िम्मेदारी मिलने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय ऋषिकेश में आयोजित भाजपा ऋषिकेश जिले की मासिक बैठक एवं जिला योजना बैठक में पहली बार जिला प्रभारी के रूप में सम्मिलित हुयी एवं कार्यकर्ताओ की नब्ज़ टटोली ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल जी, समस्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रभारी के रूप में माल्यार्पण कर स्वागत किया अपने सम्बोधन मे डॉ विद्वान ने कार्यकर्ताओ से कहा की
संगठन हम सभी के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और आपसी सहयोग से मजबूत होता है।उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय, एकजुटता और समर्पण भाव के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को ऋषिकेश जनपद में और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाएंगे तथा पार्टी के विचारों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।
संगठन हम सभी के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और आपसी सहयोग से मजबूत होता है। उन्होंने मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय, एकजुटता और समर्पण भाव के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को ऋषिकेश जनपद में और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाएंगे तथा पार्टी के विचारों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।इस अवसर पर डॉ सुश्री स्वराज विद्वान ने कार्यकर्ताओ को संगठन सर्वोपरि — सेवा ही संकल्प की भावना का मन्त्र दिया.इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र तड़ियाल जी, जिला महामंत्री श्री दिवान सिंह रावत जी, श्री प्रतीक कालिया जी , जिला कार्यालय प्रभारी डॉ. बंदना स्वामी जी सहित सभी जिले के पदाधिकारी श्री मनोज ध्यानी मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री आनंद सिंह सहित सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष, पूर्व मेयर श्रीमती अनीता मंमगाई जी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।




