आईसना उत्तराखंड की बड़ी बैठक, देहरादून जिला टीम का ऐलान और पत्रकार दिवस पर भव्य सम्मान समारोह की तैयारी – Uttarakhand Prime 24X7

आईसना उत्तराखंड की बड़ी बैठक, देहरादून जिला टीम का ऐलान और पत्रकार दिवस पर भव्य सम्मान समारोह की तैयारी

Date 14/05/2026

Dehradun/Uttarakhand Prime 24×7

देहरादून। हरिद्वार रोड स्थित ‘GID रेस्टोरेंट’ में ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आइसना), उत्तराखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण और ऊर्जावान बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकारिता के गिरते स्तर को बचाने के साथ-साथ पत्रकारों की समस्याओं पर मुखर होकर लड़ने का संकल्प लिया गया।

Oplus_16908288

बैठक की अध्यक्षता: श्रीमती शशि शर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड में कि गई । इस बैठक में अतिथि के रूप से आईसना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक उत्तराखंड गुरदीप सिंह टोनी रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।संगठन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आईसना के पत्रकारो की सक्रियता बढ़ाने हेतु जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

इस बैठक के दौरान सोमपाल सिंह (प्रदेश महासचिव) ने जिला कार्यकारिणी देहरादून की घोषणा करते हुए जिला स्तरीय पदाधिकारीयों को नियुक्ति: पत्र जनपदों में जिला स्तरीय पदों पर का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

इस दौरान संगठन की ओर से देहरादून में श्री बसंत पंत को महानगर अध्यक्ष , कुमारी पूनम आर्या को सचिव पद पर नियुक्त किया। साथ ही अनूप ढौंडियाल, अशोक रावत को उपाध्यक्ष , सुश्री मेघा गोयल सह सचिव, संगठन मंत्री जितेंद्र नय्यर, श्रीमती नया गोयल एवं आयुषी थलवाल कार्यक्रम संयोजक, कुमारी प्रज्ञा सिंह कार्यालय प्रभारी, सोनू उनियाल जिला अध्यक्ष चमोली, टिहरी जनपद से अध्यक्ष,नीरज पाल, इफ्तिखार अंसारी जिला प्रभारी हरिद्वार, सलीम खान, जावेद हसन अनिल आनंद, बाबू हसन, कार्यकारिणी सदस्य सहित सभी को नियुक्ति प्रदान की गई।

 

इस मौके पर मुख्य अतिथि गुरदीप सिंह टोनी आईसना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक उत्तराखंड ने सभी जिले के पदाधिकारी को बधाई देते हुए अपने संबोधन में पत्रकारों को हितों को लेकर और पत्रकारों को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए एक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ये अपेक्षा रखता हूं कि सभी चयनित पदाधिकारीगण अपने कर्तव्य का निर्वाह पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे । और संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहकर संगठन के लिए कार्य का मिसाल कायम करेंगे। पत्रकारों की समस्या और पीड़ाओं के नियंतर सजग रहकर भूमिका अदा करेंगे।

 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा ने सभी पदाधिकारी को बधाई दी । श्रीमती शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि *हमें पत्रकारों की समस्याओं और उनकी पीड़ा के लिए न केवल सजग रहना है, बल्कि उनके हक की लड़ाई में सदैव अग्रणी भूमिका निभानी है।* साथ ही श्रीमती शर्मा ने कहा इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की ज़मीनी पकड़ मजबूत करना और आगामी ‘पत्रकार दिवस’ की रूपरेखा तैयार करना है।

साथ ही संगठन के प्रदेश से सहसचिव अफरोज खां ने भी सभी पत्रकारों को संबोधित किया और सभी को ऊर्जावान संदेश से प्रभावित किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि एक जुटता में ही शक्ति है और संगठन की पहचान है।* वही महासचिव सोमपाल सिंह ने जिले के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देती हूं और उपरोक्त सभी नियुक्तियों को आईसना-उत्तराखंड इकाई कि ओर से अपनी स्वीकृति प्रदान करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करेंगे। संगठन की असली ताकत उसकी सक्रियता में है।

 

बैठक में आगामी (30 मई) पत्रकार दिवस पर ‘पत्रकार सम्मान समारोह’ के रूप में भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। सुझाव: सदस्यों ने प्रस्ताव दिया कि इस वर्ष उन पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाए जिन्होंने जनसरोकारों से जुड़ी खबरों को निर्भीकता से उठाया है।पत्रकार दिवस की तैयारी शुरू कर दी गई है।

 

साथ ही संगठन डिजिटल मीडिया के दौर में पत्रकारों की कार्यकुशलता बढ़ाने हेतु उन्हें अपने साथ जोड़कर भी चलेगा।

 

बैठक का संचालन इफ्तिखार अंसारी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा की यह नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

 

इस अवसर पर उपस्थित श्रीमती शशि शर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एवं पत्रकार कल्याण कोष एवं पेंशन योजना सदस्य, सोमपाल सिंह प्रदेश महासचिव एवं प्रिंट मीडिया विज्ञापन सूचीबद्धता समिति सदस्य, श्रीमती दीपा महेश्वरी सह-संयोजक कुमाऊं उत्तराखंड , प्रदेश सह-सचिव अफरोज खां, कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह, बसंत पंत, पूनम आर्य, सोनू उनियाल ,जितेंद्र नय्यर, अनिल आनंद, सलीम खान, जावेद हसन, बाबू हसन, श्रीमती सविता थलवाल, प्रज्ञा, सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *