Dehradunउत्तराखंड

ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता वेबिनार का किया आयोजन

ब्रेस्ट कैंसर से डरें नही लड़ेंः डॉ. सुजाता संजय

Dehradun, Uttrakhandprime24x7

देहरादून। ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जागरूकता की कमी और बदलती लाइफस्टाइल इसका मुख्य कारण है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए अक्तूबर माह को पूरी दुनिया में ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस माह के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष में संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर, देहरादून की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता संजय द्वारा ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करने हेतु एक बेवीनार का आयोजन किया जिसमें 55 से भी अधिक मेडिकल छात्राओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

डॉ. सुजाता संजय ने वेबिनार के दौरान बताया कि, स्तन में गांठ, सुजन या फिर किसी भी तरह का बदलाव महसूस हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। ब्रेस्ट कैंसर की 4 स्टेज होती है। अगर कैंसर पहली स्टेज यानी शुरुआती अवस्था में है तो मरीज के ठीक होने की उम्मीद 80 फीसदी तक होती है। दूसरी स्टेज में 60 से 70 फीसदी तक ठीक होने की सम्भावना रहती है। कैंसर की तीसरी या चैथी स्टेज में इलाज थोड़ा कठिन हो जाता है। इसके कुछ लक्षणों को अगर समय पर पहचान लिया जाए तो इलाज आसान हो जाता है। ब्रेस्ट कैंसर का नाम सुनते ही कैंसर पीड़ित और उनके परिवार वाले मरीज के जीने की उम्मीद छोड़ देते है, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो ये धारणा सही नहीं है। भारत में हर साल ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं की संख्या में प्रति एक लाख में से तीस की औसत से इजाफा हो रहा है।

डॉ. सुजाता संजय ने बेवीनार के दौरान बताया कि महिलाओं में स्तन कैंसर के अलग-अलग लक्षण पाए जाते है। स्तन कैंसर को समझना आसान है, स्त्रियां खुद भी स्तन की जांच कर सकती है। स्तन में गांठ, स्तन के निप्पल के आकार या स्किन में बदलाव, स्तन का सख्त होना, स्तन के निप्पल से रक्त या तरल पदार्थ का आना, स्तन में दर्द, बाहों के नीचे भी गांठ होना स्तन कैंसर के संकेत होते है। हालांकि स्तन में हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन इसकी जांच करवाना बेहद जरूरी है, ताकि कहीं वो आगे चलकर कैंसर का रूप ना पकड़ ले।

डॉ. सुजाता संजय ने बताया कि शराब, ध्रुमपान, तंबाकू के साथ साथ बढ़ता वजन खासतौर पर मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बॉडी में ज्यादा हार्मोन्स फैट टिशु से निकलते हैं, ज्यादा उम्र में गर्भवती होना और बच्चों को स्तनपान ना करवाना स्तन कैंसर के प्रमुख कारण है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं अपने वजन को नियंत्रित रखें, गर्भधारण का समय निििश्चत करें और कम से कम 6 महीने तक बच्चों को स्तनपान जरूर कराएं ऐसा करने से स्तन कैंसर का खतरा कम हो जाता है। स्तन कैंसर का कारण आनुवंशिक भी हो सककता है, लेकिन ऐसा सिर्फ 5-10 प्रतिशत महिलाओं में ही पाया जाता हैं। बदलते दौर में अपने लाइफस्टाइल को जरूरत से ज्यादा बदलना भी स्तन कैंसर का कारण बन सकता है। इनकी सलाह है कि ज्यादा कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन फास्ट फूड जैसे बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, चाट, रेड मीट एवं गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button