
Date05/08/2026
Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। कोतवाली मसूरी के लैंडलाइन नंबर 0135-2716227 पर मोबाइल नंबर 7827167591 से एक कॉल प्राप्त हुई। कॉलकर्ता ने अपना नाम धर्मपाल बताते हुए स्वयं को उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत बताया। उन्होंने सूचना दी कि मेरा नाबालिक पुत्र उम्र लगभग 14 वर्ष बिना बताए घर से चला गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी वर्तमान लोकेशन पिक्चर पैलेस बस स्टैंड, मसूरी प्राप्त हो रही है।
सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा तत्काल चीता कुलड़ी को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा पिक्चर पैलेस बस स्टैंड पर पहुंचकर बालक की तलाश की गई, किंतु तब तक वह वहां से जा चुका था। इसके उपरांत उसकी मोबाइल लोकेशन कंपनी गार्डन क्षेत्र में प्राप्त होने पर थाना क्षेत्र की समस्त चैकियों को तत्काल सूचित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए कि यदि उक्त बालक किसी भी चैकी क्षेत्र में दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए। कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा लगातार मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए बालक की तलाश जारी रखी गई। इसी दौरान बालक लाइब्रेरी चैक के पास घूमता हुआ मिला, जिसे चीता लाइब्रेरी द्वारा सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर चैकी लाइब्रेरी लाया गया। इसके उपरांत सूचना देने वाले व्यक्ति को बालक के सकुशल मिलने की सूचना दी गई। बाद में ’बालक के पिता धर्मपाल, निवासी ग्राम सनेहपुर, थाना हाफिजगंज, तहसील नवाबगंज, जनपद बरेली उत्तर प्रदेश, मोबाइल नंबर 7661112041,’ के मसूरी पहुंचने पर आवश्यक सत्यापन के उपरांत नाबालिग बालक आदर्श को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।




