Dehradunउत्तराखंडक्राइम

रायपुर पुलिस का नशे के विरुद्ध एक ओर प्रहार, 02 सपेरन महिलाओ को रायपुर पुलिस ने 2 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

रायपुर पुलिस का नशे के विरुद्ध एक ओर प्रहार, 02 सपेरन महिलाओ को रायपुर पुलिस ने 2 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

Dehradun, Uttrakhandprime24x7

देहरादून। श्रीमान पुलिस-उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में लगातार अभियान चलाकर नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अभियान के अनुपालन में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के मार्गदर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी डोईवाला महोदय* के पर्यवेक्षण में रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।

दिनांक 12.9.23 को थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना मिली कि रायपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित सपेरा बस्ती में बिंदल क्षेत्र में स्थित सपेरा बस्ती की रहने वाली महिलाएं गांजे की खेप लेकर सप्लाई हेतु पहुंचने वाली है। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा एक पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा सपेरा बस्ती रायपुर को आने जाने वाले मार्गो पर सतर्क दृष्टि रखनी शुरू कर दी। कुछ समय पश्चात 02 संदिध महिलाएं सपेरा बस्ती को जाने वाले मार्ग के निकट शांति विहार पुलिया रायपुर रोड में पहुची। जिनको पकड़ कर नाम।पता पूछा तो दोनों ने अपना नाम *उषा पत्नी दीपक निवासी बिंदल बस्ती थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 20 वर्ष व राजकुमारी पत्नी भोला निवासी बिंदल बस्ती थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 45 वर्ष बताया। जिनकी तलाशी महिला कांस्टेबल से लेने पर उनके कब्जे से 02 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनो महिलाओ को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा- 8/20 एनडीपीएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।* जिनको मा0 न्यायालय पेश किया गया , दोनो को मा0 न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

*नाम-पता अभियुक्त*

*=============*

 

*1 उषा पत्नी दीपक निवासी बिंदल बस्ती थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 20 वर्ष*

 

*2 राजकुमारी पत्नी भोला निवासी बिंदल बस्ती थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 45 वर्ष देहरादून*

 

*माल बरामद*

*2.05 किलो गांजा*

 

*पुलिस टीम*

*=======*

वरिष्ठ उप नि0 नवीन जोशी

उपनिरीक्षक राजीव धारीवाल

उप निरीक्षक तनुजा तनुजा

कॉन्स्टेबल सौरभ वालिया

हेड कॉन्स्टेबल दीप प्रकाश

हेड कांस्टेबल संतोष

कॉन्स्टेबल महिला शोभा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button