Dehradun , Uttrakhandprime24x7

देहरादून। थाना पटेलनगर पर वादी श्री इकबाल कुरैशी पुत्र नजर हसन निवासी गुप्ता कालोनी टर्नर रोड C-15 थाना क्लेमनटाउन जनपद देहरादून ने एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 07-08-2023 को मैने अपनी मोटर साईकिल सं0- UK07BE-7580 (ग्लैमर) निरंजपुर मण्डी मस्जिद के बाहर खडी की थी जब मै वापस आया तो मेरी उक्त मोटर साईकिल वहाँ पर नही थी आस-पास तलाश किया तो नही मिली जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है । इस सम्बन्ध मे थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 504/2023 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना अ0उ0नि0 संजू रावत के सुपुर्द की गई ।
पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः
वाहन चोरी के मामले की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दलीप सिह कुँवर* द्वारा घटना के अनावरण हेतु आदेश- निर्देश पारित करते हुये पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल व अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर श्री पंकज गैरोला को निर्देशित किया गया । जिस पर उपरोक्त दोनो अधिकारिंयों के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर श्री सूर्य भूषण नेगी द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी, पुलिस टीम द्वारा पीड़ित व्यक्ति से गहनता से पूछताछ की गई व मुखबीर तन्त्र मजबूत कर मुखबीर मामूर किये गये, इसी क्रम मे आज दिनांक 13-09-2023 को मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त फुरकान पुत्र इलियास निवासी सहसपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र- 26 वर्ष को 01 दुपहिया वाहन मोटर साईकिल सं0-UK07BE-7580 (ग्लैमर) सहित निरंजनपुर मण्डी के पीछे खाली ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद मोटर साईकिल के सम्बन्ध मे पूछा गया तो बताया कि साहब यह मोटर साईकिल मैने दिनांक 07-08-2023 को निरंजपुर मण्डी मस्जीद के बाहर से चोरी की थी अभियुक्त को थाना पटेलनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-504/2023 धारा 379 IPC के सम्बन्ध मे अवगत कराया गया व उसके जुर्म से अवगत कराया गया बरामद वाहन को कब्जे पुलिस लिया गया, व गिरफ्तार अभियुक्त को मय बरामद वाहन के आवश्यक कार्यवाही हेतु थाने पर लाया गया, जिसके बाद अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्त
फुरकान पुत्र इलियास निवासी सहसपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र- 26 वर्ष ।
अभियुक्त से बरामदगी का विवरण
वाहन सं0-UK07BE-7580 (ग्लैमर)
पुलिस टीम
-उ0नि0 श्री सनोज कुमार चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
2-हेड कानि0 मनोज कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
3-कानि0 सुधीर नौटियाल कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।
4-कानि0 सौरभ कुमार कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।