डोईवाला पुलिस द्वारा सट्टे का अवैध कारोबार करने वाले दो अभियुक्तगण को किया रंगेहाथ गिरफ्तार
डोईवाला पुलिस द्वारा सट्टे का अवैध कारोबार करने वाले दो अभियुक्तगण को किया रंगेहाथ गिरफ्तार

Dehradun, uttrakhandprime24x7
देहरादून। वर्तमान मे प्रदेश स्तर पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड द्वारा अपराधियो/असमाजिक तत्वो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु *“ऑपरेशन प्रहार”* प्रचलित किया गया है, उक्त अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के क्रम मे *श्री दलीप सिंह कुँवर (पुलिस उप-महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून)* द्वारा आहूत अपराध गोष्ठी मे जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी को सक्रिय अपराधियो/असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक/वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतू निर्देशित किये जाने के अनुक्रम मे *पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रमीण* एवं *क्षेत्राधिकारी महोदय डोईवाला* के निकट पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला* द्वारा उक्त अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के क्रम मे प्रभावी रूप से आवश्यक कार्यवाही करने हेतू थाना डोईवाला पर टीम का गठन किया गया।

उपरोक्त अनुक्रम में गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सुरागरसी कर थाना क्षेत्र मे पूर्व से स्थपित स्थानीय सूचना तन्त्र के मध्यम प्राप्त सूचना पर प्रभावी चैकिंग करते हुए दिनांक *03.08.2023* को थाना क्षेत्र के *हॉट बाजार केशवपुरी डोईवाला* से अभियुक्त *01-संदीप उपरोक्त से नकदी 3200/-रु0, कापी, सट्टा पर्ची व पैन, 02. सुखवेन्द्र उर्फ सुक्खी से सट्टा पर्ची, 01 पैन, आरसी0 व नगदी 2470 रू0* बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तगणो के विरूद्ध उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी किये जाने पर थाना डोईवाला पर नियमानुसार *मु0अ0सं0 264/23 धारा 13 जुआ अधिनियम बनाम संदीप कुमार आदि* पंजीकृत किया गया । अभि0गण को मा0न्या0 पेश किया जा रहा है ।
विवरण अभियुक्तगण
01-संदीप पुत्र संतराम निवासी 37/586 बलदेव नगर अम्बाला थाना बलदेव नगर जिला अम्बाला हरियाणा हाल पता- केशवपुरी बस्ती डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 43 वर्ष
02-सुखवेन्द्र उर्फ सुक्खी पुत्र श्री मोहनसिहं निवासी रेशम माजरी आमवाली लाईन थाना डोईवाला देहरादून उम्र 27 वर्ष
विवरण अभियुक्तगण
01-संदीप उपरोक्त से नकदी 3200/-रु0, कापी, सट्टा पर्ची व पैन,
02. सुखवेन्द्र उर्फ सुक्खी से सट्टा पर्ची, 01 पैन, आरसी0 व नगदी 2470 रू0
*-:पुलिस टीम कोतवाली डोईवाला:-*
—————————————–
01- हे0का0 सुधीर सैनी
02- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
03- का0 सतीश कुमार
04- का0 हसंराज कुमार




