Uncategorized

डेंगू की रोकथाम को युद्धस्तर पर कार्यवाही करने के डीएम ने दिए निर्देश

डीएम ने फॉगिंग कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निगम के अधिकारी का किया जवाब तलब

देहरादून, uttrakhandprime24x7। डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण को जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में रेखीय विभागों के साथ बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर कोविड की तर्ज पर आईटीडीए में कन्ट्रोलरूम स्थापित किया गया है। डेंगू से सम्बन्धित किसी भी शिकायत टैस्ट, बैड, प्लेटलेटस, लैब, चिकित्सालय आदि के लिए टोलफ्री नम्बर 18001802525 पर कॉल की जा सकती है। बैठक के दौरान ही जिलाधिकारी के फोन पर प्रभावित क्षेत्र से नगर निगम द्वारा फागिंग कार्यों में लापरवाही का काल आने पर, जिलाधिकारी ने फॉगिंग कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निगम के अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के प्रमुख निर्देश। आईटीडीए में स्थापित किया कन्ट्रोलरूम, टोलफ्री नम्बर 18001802525, 24×7 कार्य करेगा कन्ट्रोलरूम। टैस्ट, बैड, प्लेटलेटस, लैब, चिकित्सालय आदि की सभी शिकायतें की जा सकती हैं शिकायत। मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रतिदिन दो बार कन्ट्रोलरूम का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

फागिंग कार्यों को कन्ट्रोलरूम से संचालित करने के निर्देश। लैब, चिकित्सालयों से सम्बन्धित शिकायतों पर मौके पर जाकर जांच करेंगे मजिस्टेªट।

कन्ट्रोलरूम में आयुष, यूसेक, नगर निगम, सीमएओ कार्यालय से तैनात रहेगा स्टॉफ। चिकित्सालयों में बैड आदि आवश्यक सुविधाओं की प्रतिदिन की जानकारी कन्ट्रोलरूम की दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने जनपद में डेंगू की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर आईटीडीए में कन्ट्रोलरूम स्थापित किया गया। फॉगिंग कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए, फागिंग कार्यों को कन्ट्रोलरूम से संचालित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कन्ट्रोलरूम में आयुष, यूसेक, नगर निगम, सीमएओ कार्यालय से तैनात रहेगा स्टॉफ। 24×7 कार्य करेगा कन्ट्रोलरूम। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कन्ट्रोलरूम के माध्यम से हॉस्पिटल, बैड टैस्टिंग, आदि की समस्याओं के निस्तारण के साथ ही कांउसिंलिग भी की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रतिदिन दो बार कन्ट्रोलरूम का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी.एस रावत को बनाया नोडल अधिकारी तथा नगर निगम की ओर से मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉ अविनाश खन्ना को बनाया गया नोडल अधिकारी। अभियान चलाकर डेंगू के लार्वा को सामाप्त करने के दिए निर्देश। डेंगू से बचाव हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश। निर्माधीन साईटों एवं प्रतिष्ठानों में डेंगू का लार्वा मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध होगी कार्यवाही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button