चार वारंटियों को किया गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

रूद्रपुर, uttrakhandprime24x7। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आपरेशन क्रैक डाउन तथा आपरेशन प्रहार के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंड़ा थाना पुलिस ने एनआई एक्ट के चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर कुंडा थाना पुलिस ने वारंटी खलील अहमद, विकास हावड़ा, आसिफ हुसैन और नवीन अनाज मंडी स्थित मैसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर-मालिक राजू सिंह उर्फ राजपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपित वारंटियों को कोर्ट में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *