आईएसबीटी थाना पटेल नगर पर हुआ दर्दनाक हादसा – Uttarakhand Prime 24X7

आईएसबीटी थाना पटेल नगर पर हुआ दर्दनाक हादसा

पटेल नगर, uttrakhandprime24x7। आईएसबीटी थाना पटेल नगर पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम मेहूवाला में एक एक्सीडेंट हो गया है सूचना पर तत्काल थाना पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। विकास नगर की ओर से आने वाली बस संख्या UK07 PC 0305 से स्कूटी संख्या यूके07DH 1706 की टक्कर हो गई है जिसमे स्कूटी सवार आलोक यादव पुत्र ब्रह्मदिन यादव निवासी दून एंक्लेव पटेल नगर देहरादून की मृत्यु हो गई है मृतक के शव को पंचायत नामा की कार्रवाई हेतु दून चिकित्सालय मोर्चरी भिजवाया गया है मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है दुर्घटना ग्रस्त वाहन कब्जे पुलिस में लिए गए हैं।

 

मृतक देवभूमि रबर प्राइवेट लिमिटेड सेलाकुई में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था अपने ड्यूटी समाप्त कर घर आ रहा था। शेष जांच प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *