अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की – Uttarakhand Prime 24X7

अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की

 

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

थाना वसंत विहार पर दिनांक 20 अगस्त 23 को रात्रि में सीसीआर द्वारा सूचना दी कि ग्राम लक्ष्मीपुर में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा ली गई है, जिस पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत विहार एवम हल्का प्रभारी स्वयं मौके पर गए तो पाया कि मृतक को पूर्व में ही उसके परिजन एवं चीता कर्म0गण प्रेमनगर संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर ले आए है।

मृतक का नाम खड़क सिंह पुत्र रामचंद्र, उम्र 49 वर्ष, ग्राम लक्ष्मीपुर थाना वसंत विहार देहरादून है, मृतक द्वारा अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अड़ोस- पड़ोस द्वारा बताया कि मृतक दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था तथा अत्यधिक शराब पीने का आदी था। म्रतक के पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *