टिहरी जनपद में अटल आयुष्मान योजना अन्तर्गत 3 लाख 07 हजार 728 कार्ड जारी किये गये – Uttarakhand Prime 24X7

टिहरी जनपद में अटल आयुष्मान योजना अन्तर्गत 3 लाख 07 हजार 728 कार्ड जारी किये गये

जिला सभागार, नई टिहरी में बुधवार को सचिव, भाषा विभाग, उत्तराखण्ड शासन विनोद प्रसाद रतूड़ी की अध्यक्षता में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के प्रमुख फ्लेगशिप कार्यक्रम, जिला योजना एवं जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सचिव विनोेद प्रसाद रतूड़ी ने प्रमुख फ्लेगशिप कार्यक्रमों की बारीकी से जानकारी लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार की मंशा के अनुरूप दूरस्थ क्षेत्रों तक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं लाभ पहुंचायें तथा क्षेत्र की समस्याओं एवं शिकायतों का सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण की मंशा से त्वरित गति से कार्य करना सुनिश्चित करें।

विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीडीओ चाइल्ड फेंडली विलेज के प्रस्ताव उपलब्ध कराने, मुख्यमंत्री महिला पोषण, बाल पोषण का सामान खरीद जिलाधिकारी, सीडीओ स्तर पर करने, पीएम पोषण योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को जोड़ते हुए प्लान करने, क्षतिग्रस्त विद्यालयों की श्रेणीवार सूची उपलब्ध कराने, स्मार्ट क्लास की लर्निंग आउट कम रिपोर्ट लेन, पशु बीमित में से लम्पी बीमारी से मरने वाले पशुओं की सूचना उपलब्ध कराने, डेयरी मिल्क प्रोडक्शन के संबंध में एसडीएम के माध्यम से निरीक्षण कराने, पोस्ट ऑफिसों के माध्यम से काम कर रहे बैंकों का जियोग्राफिक डाटा उपलब्ध कराने, कृषि भूमि पर लीज पर लेने वालों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश, सुझाव दिये गये। कहा कि सीएम स्वरोजगार योजना, होमस्टे, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाल स्वरोजगार योजना में अच्छा स्कोप है, इसमें प्रचार-प्रसार कर और बेहतर करने को कहा गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पीएम कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी योजना के अन्तर्गत कमेटी बनाने तथा सिंचाई क्षेत्र को बढ़ाने के निर्देश दिये गये। डीटीडीओ को होमस्टे संचालकों की ट्रेनिंग कराने को कहा गया।

सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि जनपद में पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत शतप्रतिशत लक्ष्य हांसिल किये गये हैं। बताया की जनपद ने बीस सूत्री कार्यक्रम में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सीएमओ मनु जैन ने बताया कि जनपद मंे अटल आयुष्मान योजना के अन्तर्गत 01 नवम्बर, 2018 से अब तक 03 लाख 07 हजार 728 कार्ड जारी किये गये, जिनमें से 35 हजार 335 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाकर 61 करोड़ 77 लाख 58 हजार 685 की धनराशि व्यय की गई।‘‘

इसके साथ ही जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, नंदा देवी, पोषण अभियान, अटल उत्कृष्ठ विद्यालय, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, अटल आयुष्मान योजना, पीएम टीवी मुक्त भारत योजना, सीएम घसियारी योजना सायलेज वितरण, पीएम आवास, डे-एनआरएलएम, मिशन अमृत सरोवर, सीएम स्वरोजगार योजना, नवीन योजना गोट वैली, पीएम स्वरोजगार सृजन योजना, पीएम कौशल विकास योजना आदि पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में एडीएम के.के. मिश्र, डीडीओ सुनील कुमार, एसटीओ नीलू वर्मा, सीईओ एलएम चमोला, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सीवीओ आशुतोष जोशी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *