सावन की महाशिवरात्रि पर नीलकंठ महादेव मंदिर में लाखों ने किया जलाभिषेक – Uttarakhand Prime 24X7

सावन की महाशिवरात्रि पर नीलकंठ महादेव मंदिर में लाखों ने किया जलाभिषेक

ऋषिकेश। सावन की महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में वर्तमान यात्रा काल में शनिवार को सर्वाधिक नौ लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।नीलकंठ महादेव में मेला शुरू होने से लेकर शनिवार सुबह तक कुल 53 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। महादेव मंदिर में शुक्रवार के मध्य रात्रि 12रू00 बजे भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया और उसके बाद महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंदिर में पर्व का जलाभिषेक शुरू हो गया।रात से ही भारी भीड़ से पूरे रास्ते भरे रहे दोपहिया वाहनों की भारी आमद के बीच अलसुबह अचानक भीड़ बढ़ गई। बाद में दोपहिया वाहन की संख्या हम होते ही पुलिस प्रशासन की ओर से चारपहिया वाहनों को पार्किंग तक आने की छूट दी गई। शुक्रवार रात्रि 8 बजे से शनिवार की सुबह 10 बजे तक करीब नौ लाख श्रद्धालुओं ने यहां जलाभिषेक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चैबे, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चंद्र सुयाल, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल व अन्य अधिकारी मंदिर परिसर में ही मौजूद रहे। इन सभी ने भी नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *