जनसरोकार के मुद्दे पर विरोध कांग्रेस की आदत मे सुमारः चौहान – Uttarakhand Prime 24X7

जनसरोकार के मुद्दे पर विरोध कांग्रेस की आदत मे सुमारः चौहान

देहरादून। भाजपा ने भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने वाले कठोर कानून का विरोध करने पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जन सरोकारों से संबंधित हर मामले मे विरोध उसकी आदत मे सुमार हो गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि एक बार पुनः साबित हुआ है कि राज्य निर्माण की विरोधी रही कांग्रेस आज भी राज्यवासियों के विरोध में खड़ी हैं । वहीं इस कानून का विरोध कर माफियाओं को सरंक्षण देने की नीयत भी उनकी रही है।पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनसरोकारों की की कोई चिंता नही है और इसी कारण वह किसी भी जनहित के कार्य पर तमाम किंतु परंतु के साथ संशय करती रहती है। इस संशोधन कानून का विरोध स्पष्ट करता है कांग्रेस का हाथ भूमाफियाओं के साथ हैं। वह अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य वर्ग की जमीनों की आड़ में भ्रम फैलाते हुए राज्यवासियों की जमीनों पर कब्जे करने वालों को बचाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि लंबे समय से राज्य सरकार या निजी भूमि पर अतिक्रमण करने की समस्या से अधिक है। सिविल कानून के दायरे में होने के कारण अक्सर अधिक समय कोर्ट कचहरी में जाया हो जाता है। ऐसे प्रकरणों में कड़े कानून न होने कारण जमीन कब्जाने या फर्जीवाड़े की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार की इस अपराध के दोषी के लिए अधिकतम 10 वर्ष की सजा के प्रावधान की यह सारी कयावद प्रसंसनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *