रिस्पना नगर में निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप में हुई सैकड़ों लोगों की सेहत की जांच और इलाज  – Uttarakhand Prime 24X7

रिस्पना नगर में निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप में हुई सैकड़ों लोगों की सेहत की जांच और इलाज 

Date/31/10/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। रिस्पना नगर में मेडिकल सर्विस सेंटर, कोलकाता एवं ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड द्वारा एक सप्ताह तक चले निशुल्क चिकित्सा शिविर का आज समापन हुआ। इस शिविर में सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच, परामर्श और निशुल्क उपचार किया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सक डॉ. तरुण मंडल (हृदय रोग एवं मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. शैफाली राय (बाल रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. राजकुमार ने अपनी सेवाएं दीं। मेडिकल स्टाफ में सीनियर सिस्टर उन्नति चटर्जी, गौरव, अर्पिता महतो, शमीम काजमी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में एआईडीएसओ कार्यकर्ता हिमानी, लोकेश, मनीष नेगी, प्रवीण, अमित, राजदीप, कुलदीप आदि ने सहयोग किया।

मुख्य चिकित्सक डॉ. तरुण मंडल ने बताया शिविर में ज्यादातर मरीज पोस्ट चिकनगुनिया, शारीरिक दर्द, ब्लड प्रेशर, मोतियाबिंद, सर्दी-खांसी, बुखार के रहे। सामान्य जांच, शुगर, बीपी टेस्ट किए गए तथा गंभीर रोग के मरीजों को उचित परामर्श दिया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा ये एक अनूठा चिकित्सा शिविर है। इससे बड़ी संख्या में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को फायदा पहुंचा है। डॉ. मंडल अद्भुत कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं की हालत खराब है, ऐसे शिविर विकल्प बन सकते हैं। इस सेवा को आंदोलन का रूप देना होगा। यह चिकित्सा शिविर उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों राणाकोट, देवप्रयाग, श्रीनगर आदि जगहों पर भी आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाना है, ताकि बेहतर स्वास्थ्य सभी नागरिकों तक पहुंच सके। इसी दृष्टिकोण के साथ मेडिकल सर्विस सेंटर पूरे देश में ऐसे कैंपों का आयोजन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *