सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 लोग गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 लोग गिरफ्तार

Date/29/10/2026

Tehri/Uttarakhand prime 24×7 

टिहरी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 हजार रूपये नगद व ताश के पत्ते बरामद कर लिये। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चैबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।ं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना हिंडोलाखाल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 हजार रूपये की नकदी एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा सभी 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना हिंडोलाखाल पर धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम चंदन सिंह, पुत्र गोविंद सिंह, निवासी लालूखाल, पटृी चंद्रबदनी, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल, विकास पुत्र ऋषिराम सेमवाल, निवासी ग्राम अंजनीसैंण, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल, रवि लाल, पुत्र नत्थी लाल, निवासी ग्राम अंजनीसैंण, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल, राहुल नेगी, पुत्र सुभाष नेगी, निवासी ग्राम गजा, थाना नरेंद्रनगर, रवि, पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सिम्बल, जिला फतेहगढ़, हरियाणा, हाल निवासी चाका लसेर, थाना हिंडोलाखाल, राज कुमार, पुत्र भगवान सिंह, निवासी चाका गजा, थाना नरेंद्रनगर, कैलाश सिंह, पुत्र जगदीश सिंह, निवासी ग्राम बनाली, थाना लंबगांव, प्रेम सिंह, पुत्र मेल सिंह, निवासी ग्राम चपोली, थाना हिंडोलाखाल, सोबन, पुत्र हीरा सिंह, निवासी ग्राम खरसाड़ा, थाना देवप्रयाग, हरि सिंह, पुत्र चंद्र सिंह, निवासी ग्राम चपोली, थाना हिंडोलाखाल, विनोद, पुत्र मदन सिंह, निवासी अंजनीसैंण, थाना हिंडोलाखाल बताये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *