मसूरी की वादियों में गूंजा फिल्मी एक्शन, अक्षय कुमार ने शुरू की शूटिंग – Uttarakhand Prime 24X7

मसूरी की वादियों में गूंजा फिल्मी एक्शन, अक्षय कुमार ने शुरू की शूटिंग

Date/15/10/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में सिने अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग शुरू हो गई है। अभिनेता ने लाइब्रेरी क्षेत्र स्थित होटल सवाय के प्रांगण में फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए। आगामी तीन दिनों तक मसूरी के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग किए जाने की जानकारी मिली है।

बताया गया कि फिल्म की शूटिंग एक दिन पहले प्रस्तावित थी, लेकिन अक्षय कुमार की तबीयत खराब होने के कारण शूटिंग नहीं हो सकी और उन्हें देहरादून में रुकना पड़ा। इस बीच लाइब्रेरी बाजार में शूटिंग के लिए तैयार किया गया सेट भी बाद में हटा दिया गया था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद अभिनेता मसूरी पहुंचे और होटल सवाय में शूटिंग शुरू हुई। ‘समुक’ को सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जबकि निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग ब्रिटेन में भी हो चुकी है और इसे वर्ष 2027 में रिलीज किए जाने की योजना है।

अक्षय कुमार इससे पहले भी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मसूरी आ चुके हैं। उनकी फिल्मों की शूटिंग से पर्यटन नगरी में एक बार फिर फिल्मी गतिविधियां तेज हुई हैं। स्थानीय स्तर पर इस तरह की शूटिंग से मसूरी की खूबसूरत वादियों और पर्यटन स्थलों को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *