गरबा के रंगों में रंगा मसूरी, महिलाओं ने उत्साह के साथ किया नृत्य – Uttarakhand Prime 24X7

गरबा के रंगों में रंगा मसूरी, महिलाओं ने उत्साह के साथ किया नृत्य

Date/15/10/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स की ओर से एक रेस्तरां के सभागार में गरबा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक रंग बिखेरे। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष अंबुज अग्रवाल ने भगवान गणेश के मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की आरती और भजन प्रस्तुत किए गए। गरबा प्रतियोगिता में महिलाओं ने विशेष परिधानों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष अंबुज अग्रवाल ने बताया कि क्लब की ओर से गरबा नृत्य एवं दीपावली कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर लेखिका एवं समाजसेवी निधि बहुगुणा ने जम्मू-कश्मीर स्थित शारदा शक्तिपीठ के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में व्रत को ध्यान में रखते हुए फलाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में अंबुज अग्रवाल, निधि बहुगुणा, ममता भाटिया, निशु गुप्ता, वंदना विरमानी, माधुरी शर्मा, नूतन राणा, लता, इला, मधुलिका माथुर, शशि रावत सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *