फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का हुआ आयोजन – Uttarakhand Prime 24X7

फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का हुआ आयोजन

Date/15/10/2026

Narendra nagar/Uttarakhand prime 24×7 

नरेंद्रनगर। उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान, मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत के अनुक्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय नरेंद्रनगर महाविद्यालय की एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत सूर्य नमस्कार योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं तथा कार्मिकों के द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ दलीप बिष्ट ने कहा कि हमें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए अपनी दिनचर्या

में योग को अनिवार्य रूप से सम्मिलित करना चाहिए। एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति के संयोजक डॉ जितेंद्र नौटियाल ने उत्तराखंड राज्य सेवा संकल्प अभियान रू श्श्मेरे सपनों का भारत- विकसित भारत /2047 श्श् तथा फिट इंडिया मूवमेंट की जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज फोन्दणी ने सूर्य नमस्कार के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ संजय मेहर,डॉ सुधा रानी, डॉ सृचना सचदेवा, डॉ विक्रम सिंह,डॉ सोनी तिलारा, डॉ ज्योति,डॉ सुशील कगड़ियाल, डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ विजय प्रकाश, डॉ हरीश रतूड़ी, डॉ नेतराम, डॉ वरुण कुमार, रचना कठैत, सोनिया सैनी, शिशुपाल रावत, अजय पुंडीर, रमा तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *