आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन – Uttarakhand Prime 24X7

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Date/11/10/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में, आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा उत्तराखंड के अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन इंद्रमणि बडोनी चैक पर किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया ने भी लिया हिस्सा लिया। शांतिपूर्ण चल रहें प्रदर्शन में कार्य करताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तिफे की मांग की और अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया, किन्तु पुलिस से विरोध कर रही प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर, आप प्रदेश अध्यक्ष अक्षय शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मंजू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया ।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा की ये पुलीसिया कार्यवाही देश के लोकतंत्र पर प्रहार है। प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया ने इसे जनता के अधिकारों पर कुठाराघात बताया और शांति पूर्ण प्रदर्शन को जनता का अधिकार बताते हुए पुलिस की गिरफ्तारी का विरोध किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहें युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर ने कहा की ये विरोध प्रदर्शन अब रुकने वाले नहीं है… ये विरोध अब और तेजी से आगे बढ़ेगा और आम आदमी पार्टी इसी तरह अपना प्रदर्शन जारी रखेगी। प्रदर्शन में श्याम बाबू पाण्डेय,अशोक सेमवाल,उषा शर्मा,राजीव तोमर जितेन पंथ,शैलेश तिवारी, कमल राणा , सी पी सिंह,श्याम लाल नाथ,जिला अध्यक्ष गणेश कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *