Date/11/10/2026
Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। मुनिकीरेती-ढालवाला, आजखबर। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक पेंशनर्स भवन, ढालवाला में संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चैहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन शिवदयाल प्रसाद उनियाल ने किया। इस दौरान पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए पानी के बिलों के वितरण की व्यवस्था सुधारने और गोल्डन कार्ड के माध्यम से ओपीडी में निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शूरवीर सिंह चैहान ने जल निगम से पानी के बिलों के वितरण की व्यवस्था सुचारु करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर बिल उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। बैठक में सदस्यों ने इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजने का निर्णय लेने की मांग की।
संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने गोल्डन कार्ड के तहत ओपीडी उपचार को निःशुल्क किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनर्स को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। बैठक में शासन से इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर संगठन की ओर से डॉ. रश्मि पैन्यूली और डॉ. ऋचा थपलियाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में शीला रतूड़ी, महालक्ष्मी बिजल्वाण, खुशहाल सिंह राणा, भोला सिंह बिष्ट, देवेंद्र दत्त जोशी, गोपाल दत्त खंडूड़ी, कैलाश चंद्र पैन्यूली, राममोहन नौटियाल, भास्करानंद पैन्यूली, शक्ति प्रसाद सेमल्टी, विशालमणि पैन्यूली, राजेंद्र सिंह भंडारी, अनूप कुमार जोशी, धन सिंह रांगड़, श्रीओम शर्मा, कान सिंह पुंडीर, रामप्रसाद रयाल, शंकरदत्त पैन्यूली, विजेंद्र सिंह रावत, कन्हैया लाल सेमवाल, मोहन सिंह रावत, ओम प्रकाश थपलियाल, पूर्णानंद बहुगुणा, सोबन सिंह रावत, प्रेम सिंह चैहान, अब्बल सिंह चैहान, दिगंबर प्रसाद वेदवाल, क्षेत्रपाल सिंह नेगी, विजेंद्र पांडेय, सुंदरलाल बिजल्वाण, प्रेमदत्त डिमरी, बलवीर सिंह पंवार, लक्ष्मीप्रसाद उनियाल और गोरा सिंह पोखरियाल सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।