Date/08/10/2026
Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7
मसूर। शरदोत्सव के तहत मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित स्नूकर प्रतियोगिता में कैटेगरी ए का खिताब भरत रावत और कैटेगरी बी का खिताब अरुण बिष्ट ने अपने नाम किया।
कैटेगरी ए के फाइनल मुकाबले में भरत रावत ने आदिल जमाल खान को सीधे 3-0 से पराजित किया। सेमीफाइनल में भरत रावत ने कौस्तुभ को 2-1 तथा आदिल जमाल खान ने अजीम को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। कैटेगरी बी के फाइनल में अरुण बिष्ट ने रवि थापा को 3-1 से पराजित कर खिताब जीता। सेमीफाइनल में रवि थापा ने सार्थक को 2-1 और अरुण बिष्ट ने एडी को 2-1 से हराया।
प्रतियोगिता के समापन पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद पवन थलवाल, रणवीर कंडारी एवं अनिल गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, महासचिव सौरभ सोनकर, बिजेंद्र नेगी, सुरेश गोयल, अनुज तायल, रूप चंद गुरुजी, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।