मानचित्र के विपरीत निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील – Uttarakhand Prime 24X7

मानचित्र के विपरीत निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

Date/08/10/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। संयुक्त सचिव एवं एसडीएम के आदेश पर मसूरी विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने लाइब्रेरी क्षेत्र स्थित देवेंद्र अग्रवाल के होटल अतिथि में मानचित्र के विपरीत बनाए गए 12 कमरों सहित बेसमेंट को पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया। सीलिंग की कार्रवाई एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुज पांडेय, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, उदय नेगी एवं इंदर देव नौटियाल की मौजूदगी में की गई।

एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि होटल में उक्त निर्माण स्वीकृत मानचित्र के विपरीत एवं अनाधिकृत रूप से किया गया था। शासन के आदेश के अनुपालन में निर्माण के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *