Dehradunउत्तराखंड

राम मंदिर आंदोलन प्रणेता स्व. सिंहल को जन्मशताब्दी पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

राम मंदिर आंदोलन प्रणेता स्व. सिंहल को जन्मशताब्दी पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Date/27/09/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के मुख्य सूत्रधार एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय अशोक सिंहल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सभी वक्ताओं ने उनके जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व और सनातन संस्कृति की पुनर्प्रतिष्ठा में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि अशोक सिंहल जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक युगदृष्टा और आंदोलन थे। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक चेतना को जगाने और करोड़ों राम भक्तों को एक मंच पर लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का जो स्वरूप हम देख रहे हैं, उसकी नींव में अशोक जी का अतुलनीय त्याग, समर्पण और अनवरत संघर्ष निहित है। वहीं प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने स्वर्गीय सिंहल के जीवन को रेखांकित किया कि किस प्रकार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और धर्म की सेवा में समर्पित कर दिया। कहा, उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा की प्रेरणा बना रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान, दायित्वधारी जगत सिंह चैहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, विनोद खंडूड़ी, विजय बडोनी समेत पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button