Mussoorieउत्तराखंड

पं. दीन दयाल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीन दयाल पार्क में की सफाई, प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

Date/25/09/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल की ओर से पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीन दयाल पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई की तथा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक एवं संगठनकर्ता होने के साथ ही भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे। उन्होंने एकात्म मानववाद की विचारधारा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान पर जोर दिया। उनका उद्देश्य एक मजबूत और सशक्त भारत का निर्माण था।

उन्होंने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम और कमजोर वर्ग तक सरकारी योजनाओं एवं विकास का लाभ पहुंचाना है।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पहले दीन दयाल पार्क पहुंचकर प्रतिमा एवं परिसर की साफ-सफाई की और इसके बाद पुष्प अर्पित कर पं. दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का संदेश दिया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा महामंत्री नरेंद्र मेलवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद रणवीर कंडारी, अमित भट्ट, अनिल गोयल, अनीता धनाई, विजय रमोला, सतीश ढौडियाल, उमेश नौटियाल, शानू वर्मा, अरुण चिनालिया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button