विश्वनाथ जगदीशिला तीर्थाटन समिति ने आयोजित किया रक्तदान शिविर – Uttarakhand Prime 24X7

विश्वनाथ जगदीशिला तीर्थाटन समिति ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

दिनांक/25/07/2024

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7

देहरादून। अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर श्री विश्वनाथ जगदीशिला तीर्थाटन समिति के द्वारा दून रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से दून अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में समिति के सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया। 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर विश्वनाथ जगदीशिला तीर्थाटन समिति के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि पूरे प्रदेश में आयोजित रक्तदान शिविर में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समिति ने अपने रजत जयंती वर्ष में 11 सूत्रीय संकल्प में इस कार्यक्रम को शामिल किया था। वृक्षारोपण, नशा मुक्ति, बंजर भूमि उपजाऊ, संस्कृत भाषा का संवर्धन, देव संस्कृति बचाओ आदि कार्यक्रम इसमें शामिल हैं। श्रीदेव सुमन के भतीजे पंडित राजीव नयन बडोनी ने इस अवसर पर कहा कि समिति ने इस पुनीत कार्य को करके महान बलिदानी श्रीदेव सुमन को सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान की। श्रीदेव सुमन संस्था के डॉ. मुनिराम सकलानी ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि श्री विश्वनाथ जगदीशिला तीर्थाटन समिति ने अपनी सार्थकता सिद्ध की है। इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, जिला चेयरमैन डॉ. एम.एम. अंसारी, पुष्पा भल्ला, प्रदीप कुकरेती, अमन शर्मा, राजीव बागड़ी, केशव उनियाल, इंद्र भूषण बडोनी, अकबर सिंह नेगी, विवेक सूरी, कैलाशपति मैठाणी, विजय प्रताप मल्ल, आशीष उनियाल, देवेश राणा, हर्षमणि कंसवाल, बिजेंद्र सिंह, अमर शर्मा, भारत भूषण बडोनी, विजयेश नवानी आदि ने सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *