Mussoorieउत्तराखंड

मसूरी प्रतापनगर जनकल्याण समिति के रक्तदान शिविर में 37 यूनिट रक्त एकत्रित

मसूरी प्रतापनगर जनकल्याण समिति के रक्तदान शिविर में 37 यूनिट रक्त एकत्रित

Date/13/09/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। मसूरी प्रतापनगर जनकल्याण समिति के तत्वावधान में राधा-कृष्ण मंदिर, कुलडी में देश के वीर शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लगातार हो रही बारिश के बावजूद 37 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का उद्देश्य देश की सीमाओं पर हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना है।

रक्तदान शिविर में मसूरी प्रतापनगर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि समिति ने पूर्व में निर्णय लिया था कि हर वर्ष रक्तदान शिविर लगायेंगे व रक्तदान करने के लिए प्रेरित करेगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़े दान के रूप में माना गया है जिससें जरूरतमंदों की जान बचायी जा सकती है। इस मौके पर पूर्व सभासद प्रताप पंवार ने कहा कि यह समिति द्वारा दूसरा रक्तदान शिविर है जो ब्लडबैंक देहरादून के सहयोग से लगाया गया है। उन्होंने कहा कि समिति आगे भी इस तरह के समाजसेवा के कार्य करेंगी। सस्था के महामंत्री मुलायम सिंह ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का माध्यम है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, समिति के अध्यक्ष जोत सिंह गुनासोला, सचिव मुलायम रावत ‘पहाड़ी, अमित पंवार, अमित गुप्ता, दर्शन रावत, सुरेंद्र राणा, भगवान सिंह रावत, चंद्रभान चैहान, मुकेश खरोला, सुबोध रावत, सहित बड़ी संख्या समिति के सदस्यों सहित रक्तदाता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button